जीजीआईसी गेट पर वाहनों की चैकिंग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
यातायात के नियमों को ठेेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी रामचंद्र राजगुरु ने शनिवार को खुद सड़क पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग करवाई। इस दौरान यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले 88 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें ज्यादातर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के दुपहिया वाहन थे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष के पुत्र की बाइक को पुलिस ने सीज किया है।
यहां आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजगुरू शहर में ज्यादातर बाइक चालक के बगैर हेलमेट बाइक दौड़ाते नजर आए। इस पर उन्होंने कोतवाली से फोर्स मंगाई। शिविर स्थल जीजीआईसी गेट के पास खुद सड़क पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कराने में जुट गए। उन्होंने काफी देर तक मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की चेकिंग कराई। बाद में सीओ आरएस रौतेला को चेकिंग की जिम्मेदारी सौंपकर शिविर में शामिल हुए।
प्रभारी कोतवाल दीवान सिंह जलाल ने बताया कि चेकिंग में दो टैक्सी जीपों, एक ई-रिक्शा और बगैर हेलमेट बाइक दौड़ा रहे 88 बाइक चालकों के वाहनों के चालान काटे गए हैं। जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुुरारी के पुत्र सुमित मुरारी की बाइक को सीज किया गया है।