सरकार द्वारा एस्मा लागू करने के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट ने भी हड़ताली नर्सों से काम पर वापस आने के निर्देश दिए, लेकिन नर्स एसोसिएशन पर अदालत की इस हिदायत का कोई असर नहीं हुआ। हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। जिला अस्पताल परिसर में नर्सों ने प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की अध्यक्ष सविता जोशी ने कहा कि हड़ताल वापस लेने का फैसला प्रांतीय इकाई करेगी। ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर तमाम रिक्त पदों को भरने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नर्सों ने हड़ताल जारी रखी। अलबत्ता हड़ताल का यहां कोई असर नजर नहीं आया। शनिवार को चंपावत जिला अस्पताल परिसर पर अध्यक्ष सविता जोशी, मंजू मिश्रा, कविता, मंजू कैड़ा, हिमांगी सिंह, सुधा पांडेय, बसंती तिवारी, शीला आर्या, कांता, अनीता राय, सपना आदि ने प्रदर्शन किया।