फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुआ दिखने से नगरवासियों में भय का माहौल

Sat, 13 Dec 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में सर्किट हाउस के पास शुक्रवार देर रात तेंदुआ दिखने से नगरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ नगर क्षेत्र से सटे जंगल की ओर जाता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ तेजी से झाड़ियों में ओझल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है। जो लोग देर रात को घर जाते थे, अब वह शनिवार को समय से घर चले गए।
विज्ञापन

तेंदुए की दस्तक के बाद क्षेत्र में सुबह-शाम टहलने वाले भी डरे हैं। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने लोगों से शाम के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान देने का कहा है। इधर, शाम दोपहिया वाहन से हिंगलादेवी क्षेत्र को जाने वाले भी सतर्क हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें