फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर

Tue, 25 Aug 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
26 अगस्त से पांच सितंबर तक होने वाले देवीधुरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पाटी में पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों की बैठक की। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस असामाजिक और संदिग्ध तत्वों को चिन्हित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


तेज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि ओवरलोडिंग, बगैर कागजात और निर्धारित दरों से अधिक किराया लेने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मेले के दौरान इस प्रकार पार्किंग की जाएगी, जिससे मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधाएं उत्पन्न न हों। नागरिकों ने पाटी और देवीधुरा में ओवररेट में खुलेआम की जा रही शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने तथा स्कूल के समय पाटी बाजार में वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख चतुर सिंह मेहता, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश भट्ट, सोबन सिंह मौनी, भुवन गहतोड़ी, छत्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें