फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ चुनाव को लेकर गोलज्यू की शरण में जाएंगे

Sat, 18 Jul 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक सिंह तड़ागी लारा ने व्यापार संघ के चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए मामले को न्याय के देवता गोलज्यू की शरण में ले जाने की धमकी दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में व्यापारी नेता ने कहा है कि यदि दो दिन में उनकी शंकाओं का समाधान नहीं किया गया तो वह मामले को न्याय के देवता गोलज्यू दरबार में ले जाएंगे।
विज्ञापन


लारा का कहना है कि छह जुलाई को व्यापारियों की एक आम बैठक नए व्यापार मंडल के चुनाव की चर्चा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार संघ और युवा व्यापार संघ का भी गठन किया गया। उनका कहना है कि युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए सभी आंदोलनों में प्रतिभाग किया, लेकिन छह जुलाई को हुई बैठक में गठित व्यापार संघ और युवा व्यापार संघ में ऐसे व्यापारियों को शामिल किया गया है, जो व्यापार संघ के सदस्य नहीं थे। यह व्यापार संघ के नियमों का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने चेताया अगर दो दिन में इस मामले में उनके पक्ष को नहीं सुना गया तथा उनकी शिकायत का समाधान नहीं किया गया तो वह स्टांप पेपर के माध्यम से गोलज्यू दरबार में प्राकृतिक न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें