फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 29 Jul 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा का सातवां दल हर-हर महादेय के जयकारों के साथ टनकपुर से धारचूला के लिए रवाना हुआ। पर्यटक आवास गृह से सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने दल को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

सातवें दल के 41 सदस्य मंगलवार की शाम पर्यटक आवास गृह पहुंचे। दल का पारंपरिक उत्तराखंड की संस्कृति तिलक और फूल माला से स्वागत किया गया था। बुधवार की सुबह उत्साहित यात्री आगे अगले पढ़ाव को रवाना हुए। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल ने शिवभक्तों की मंगल यात्रा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष लगाए। इससे माहौल शिवमय हो उठा। इस मौके पर टीआरसी मैनेजर मनोज कुमार, पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें