फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से लौटे छात्र का स्वागत

Wed, 27 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। हैदराबाद में 8-9 अप्रैल को हुई 43वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर लौटे विद्यालय छात्र मेडम सुब्रह्मण्यम स्रेस्टी का जोरदार स्वागत हुआ। प्राचार्य हेमंत कुमार त्रिपाठी ने छात्र को पुस्तक भेंट की। केवि टू के छात्र सुब्रह्मण्यम ने संभागीय स्तर की प्रदर्शनी में सफल होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में शिरकत की।
विज्ञापन


हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय प्रदर्शनी में केवि टू के कक्षा 9वीं के छात्र सुब्रह्मण्यम स्रेस्टी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समेकित विकास के लिए विज्ञान और गणित विषय वस्तु के अंतर्गत स्रेस्टी ने संसाधन प्रबंधन विषय पर अपना मॉडल बनाया। उसने भौतिक विज्ञान शिक्षक केएस रावत, वंदना और आकांक्षा के निर्देशन में मॉडल तैयार किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें