फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भाइयों की गर्जना से डरी गुर्राहट, जंगल में भागा तेंदुआ

Thu, 25 Dec 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के बिरगुल में हादसे में घायल चचेरे भाई। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बिरगुल गांव के तिमलानी बैंड पर बिरगुल गोली मार्ग पर घात लगाए तेंदुए ने स्कूटी सवार चचेरे भाइयों पर हमला करने का प्रयास किया। तेंदुआ सामने आता देख दोनों घबरा गए और उनकी स्कूटी रपट गई। दोनों ने खूब हो हल्ला किया जिससे डरकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे ग्राम पंचायत गोली निवासी बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन श्याम सिंह स्कूटी से अपने चचेरे भाई यशपाल सिंह के साथ बिरगुल से घर लौट रहे थे। इस दौरान बिरगुल-गोली मार्ग पर सड़क किनारे घात लगाए बैठा तेंदुआ उन पर गुर्राया और उनकी तरफ आने लगा। इससे वह डर गए। स्कूटी चला रहे श्याम सिंह संतुलन खो बैठे और रपटकर स्कूटी समेत दूर जा गिरे। डरे-सहमे दोनों चचेरे भाइयों ने हो हल्ला किया जिससे तेंदुआ कुछ देर रुका और फिर जंगल की तरफ भाग निकला।
शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। मौके पर ही दोनों घायलों का इलाज किया गया। हादसे में श्याम के पैर और मुंह में काफी चोटें आई है जबकि यशपाल के हाथ में चोट लगी। घायल श्याम सिंह ने बताया कि तेंदुआ अचानक उनकी तरफ आया ऐसे में वह डर गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में यह पहली घटना है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है।
विज्ञापन

च्यूरानी, ओखलंज, धरगड़ा आदि क्षेत्रों में लगातार दिख रहा तेंदुआ, लोग दहशत में
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में तेंदुए के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने बताया कि बुधवार रात को तेंदुआ च्यूरानी, ओखलंज, धरगडा आदि क्षेत्रों में दिखाई दिया। तेंदुए के खौफ से ग्रामीण समूह बनाकर आवाजाही कर रहे हैं।
रेंजर आरके जोशी ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। धरगड़ा, च्यूरानी, मिरतोली, ओखलंज आदि क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त जारी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए गए हैं। 10 कैमरा ट्रैप और एक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इधर लोहाघाट ब्लाॅक के मंगोली निवासी राजेंद्र राम ने बताया बुधवार कि शाम करीब चार बजे तेंदुआ गांव में दिखा। उन्होंने वन विभाग को सूचना देकर गश्त बढ़ाने की मांग की है। इधर रेंजर एनडी पांडेय ने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त जारी है। चार पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें