फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भैरव मंदिर से पूर्णागिरि धाम जाने वाली सड़क बनेगी डबल लेन

Sat, 04 Oct 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। वर्ष 1990 में बनी भैरव मंदिर से पूर्णागिरि धाम के लिए जाने वाली सड़क डबल लेन बनेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। डबल लेन होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं का डर भी कम रहेगा।
विज्ञापन

भैरव मंदिर से पूर्णागिरि तक छह किमी से अधिक सड़क डबल लेन बनाने के लिए भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क को 12 मीटर चौड़ी करने के लिए जरूरी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। रोड के डबल लेन होने से टनकपुर से पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आवाजाही आसान होगी। इसके अलावा उचौलीगोठ, बूम, पूर्णागिरि, कोलीकुलाड़ी, सलाड़ा, ठूलीगाड़ और खिरद्वारी क्षेत्र के लोगों के साथ ही सीमा चौकियों पर तैनात जवानों के लिए रसद और अन्य जरूरी सामान पहुंचाना भी आसान होगा।
वर्तमान में सड़क के सिंगल लेन होने के कारण अधिक दबाव रहता है। लोनिवि के एई मदन मोहन जोशी ने बताया कि सड़क के डबल लेन बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके लिए 600 पेड़ों का पातन किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्य वन संरक्षक को भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सालाना करीब 38 लाख श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें