फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत के पुजारी पट्टी तक पहुंची सड़क

Sun, 25 Jun 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे डुमडाई ग्राम पंचायत के तोक में सड़क कटिंग के बाद पहुंचे कार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत डुमडाई की पुजारी पट्टी और अनुसूचित बस्ती तोक के लोगों का सड़क का सपना पूरा हो गया है। यहां की सड़क कटिंग का काम पूरा हो गया है और और रविवार को कच्ची सड़क से गांव तक पहली कार पहुंची। सड़क की कटिंग पूरी होने से गांव के लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क की मांग करने वाले ग्रामीणों ने इसे लेकर कई बार आंदोलन भी किया था। ग्राम प्रधान कमला और मदन ओली ने बताया कि पुजारी पट्टी और अनुसूचित बस्ती तक सड़क कटिंग पूरी हो गई है। इससे इस क्षेत्र के 50 परिवारों को पैदल आवाजाही से निजात मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
सड़क नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचने के साथ किसानों को कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मुश्किल आती थी। पूर्व प्रधान खीम सिंह पुजारी, शंकर पुजारी, दुर्गा राम, बद्री सिंह पुजारी, नरेश पुजारी, बची सिंह, अमर राम, भगवान राम सहित क्षेत्र के लोगों ने जिपं सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का सड़क निर्माण में सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें