फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छह साल से जिस सड़क के लिए लगा रहे थे गुहार, वह 10 दिन में हो जाएगी तैयार

Sat, 30 Sep 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
च्रनानमंत्री नरेंद्र मोदी के मायावती दौरे को लेकर लोहाघाट में गलचौड़ा-केवीके सड़क पर इंटर लॉकिं
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रधानमंत्री के दौरे की सुगबुगाहट के बीच क्षेत्र की कई खस्ताहाल सड़क के दिन फिरने लगे हैं। छह साल से अधिक समय तक गड्ढों वाली जिस सड़क की विभाग लगातार अनदेखी करते रहे, अब अचानक उस पर टाइल्स लगाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गलचौड़ा से केवीके तक की बदहाल सड़क ठीक कराने की मांग को हमेशा दबा दिया जाता था। लोग एक किमी की इस ऊबड़ खाबड़ सड़क से आवाजाही करने को मजबूर थे। गांव के अलावा आईटीबीपी, केवीके और राजीव नवोदय विद्यालय के शिक्षक-अभिभावक आवाजाही करते हैं। 29 सितंबर से इस सड़क का काम शुरू हो गया है। ठेकेदार का कहना है कि इसे आठ अक्तूबर तक पूरा कर दिया जाएगा।

प्रधान भुवन चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, सुनील चौबे, मदन पुजारी, राहुल कुमार, गौरव पांडेय, विपिन पांडेय आदि ने कहा कि पीएम का दौरा और सड़क ठीक होना दोनों क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। संवाद
विज्ञापन






अचानक दूर हो गईं सभी बाधाएं

गलचौड़ा से केवीके तक की बदहाल सड़क ठीक नहीं होने के पीछे कभी वन अड़चन तो कभी धन की कमी बताई गई, लेकिन अब ये दोनों बाधाएं अचानक दूर हो गई हैं। छह वर्ष पहले वन विभाग की ओर से इस सड़क पर सीसी मार्ग का निर्माण कराया था, जो जगह जगह टूट चुकी है।





कोट

प्रशासन के निर्देश पर गलचौड़ा से केवीके तक एक किमी सड़क परं इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही है। वीवीआईपी के संभावित दौरे को लेकर आठ अक्तूबर तक ये काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


-संजय चौहान, ईई, लोनिवि, लोहाघाट।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें