चंपावत को धौन बडोली सड़क में मलवा आने से बंद। स्रोत : ग्रामीण
चंपावत। जिला मुख्यालय के 20 किमी दूर धौन-बड़ाेली सड़क बीते दो दिन हुई बारिश के कारण जगह-जगह बंद हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय गुणानंद थ्वाल, गोपाल, प्रेम थ्वाल, विजय आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क बंद होने से गांव की एक हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया कि सड़क बने अभी पांच साल भी नहीं हुए हैं लेकिन सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े वाहन नहीं चलने से लोगों को अधिक धन देकर भवन सामग्री मंगवानी पड़ रही है।
पीएमजीएसवाई के अधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि बंद सड़क को खोला जा रहा है। दो सड़काें पर एक मशीन होने के कारण सड़क खुलने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही सड़क आवाजाही के लिए सुचारु कर दी जाएगी। संवाद