फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश से बाधित सड़क नहीं खुल सकी, लोग परेशान

Mon, 26 May 2025 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत को धौन बडोली सड़क में मलवा आने से बंद। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के 20 किमी दूर धौन-बड़ाेली सड़क बीते दो दिन हुई बारिश के कारण जगह-जगह बंद हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय गुणानंद थ्वाल, गोपाल, प्रेम थ्वाल, विजय आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क बंद होने से गांव की एक हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया कि सड़क बने अभी पांच साल भी नहीं हुए हैं लेकिन सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े वाहन नहीं चलने से लोगों को अधिक धन देकर भवन सामग्री मंगवानी पड़ रही है।
पीएमजीएसवाई के अधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि बंद सड़क को खोला जा रहा है। दो सड़काें पर एक मशीन होने के कारण सड़क खुलने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही सड़क आवाजाही के लिए सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें