चंपावत। लधिया घाटी में धरसौं की सरकारी सस्ता गल्ला (पीडीएस) की दुकान का राशन धरसौं में न मिलकर करीब चार किलोमीटर दूर श्रीरीठा साहिब में मिल रहा है। सस्ता गल्ले के दुकानदार दिनेश ने कार्ड में राशन को भी नहीं चढ़ाया था और न ही रजिस्टर में चढ़ाया था।
गल्ले की दुकान में मूल्य सूची भी चस्पा नहीं की थीं। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि दुकान का रिकार्ड तलब किया गया है। दुकानदार को राशन धरसौं में ही बेचने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ियों के आरोप में दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं, एसडीएम ने श्रीरीठा साहिब बाजार के किनारे रखा 25 घनमीटर अवैध पत्थर सीज किया। यह पत्थर यहां किसने रखा, इसका पता नहीं चल सका। अवैध पत्थर को श्रीरीठा साहिब थाने के हवाले कर दिया गया है। पाटी के उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट के मुआयने में यह मामला सामने आया।