फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नहीं शुरू हो सकी भू स्वामियों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया

Sun, 30 Mar 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बारहमासी सड़क के चंपावत में बनने वाले बाईपास के लिए भू स्वामियों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। भू स्वामियों ने कहा कि उन्हें मुआवजा मौजूदा सर्किल रेट से दिया जाए।
विज्ञापन

रविवार को मुआवजे के लिए मुड़ियानी रामलीला मैदान में शिविर का आयोजन किया गया लेकिन भू स्वामियों ने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए। चंपावत के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर सहित कई भू-स्वामियों ने कानूनगो पुष्कर नाथ गोस्वामी को ज्ञापन देकर वर्तमान सर्किल रेट से जमीन का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुआवजा 2018 के सर्किल रेट से दिया जा रहा है, जो उन्हें नहीं चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि कब्जाधारियों को मुआवजा न दिया जाए। मुआवजा देने में पारदर्शिता बरती जाए। बारहमासी सड़क के तहत चंपावत के मुड़ियानी से तिलौन तक 9.05 किमी के प्रस्तावित बाईपास की जद में 8.94 हेक्टेयर वन भूमि के अलावा 12.78 हेक्टेयर नाप भूमि आ रही है। नाप भूमिधरों को कुल 44 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना है। मुआवजे की प्रक्रिया चार दिन तक की जानी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूर्व ग्राम प्रधान दीपक रावत, संजय रावत, महेश महर, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चंद्र, ग्रामीण जगत सिंह, मोहन सिंह, हुकुम सिंह, देव सिंह, मनोज पांडे, दीपक, चंदू, सूरज, प्रकाश सिंह, दया किशन, सुंदर, हीरा सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें