फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर में कट न देने से लोगों में आक्रोश

Fri, 19 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में चौड़ीकरण के दौरान बनाए गए डिवाइडर में ज्ञानखेड़ा-आमबाग संपर्क मार्ग के तिराहे पर कट न दिए जाने से लोगों में खासा आक्रोश बना है। भरोसा दिलाने के बावजूद एनएचएआई की सुरक्षा टीम ने अभी तक मौके का निरीक्षण नहीं किया है। लोगों का कहना है कि यदि डिवाइडर में शीघ्र कट नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के तहत मनिहारगोठ तिराहे से पीलीभीत चुंगी तक करीब सवा किमी. हिस्से में सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर बनाया गया है।  जिससे कई संपर्क मार्गों में मुड़ने के लिए वाहनों को लंबा टर्न लेना पड़ेगा। ज्ञानखेड़ा की ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी आदि का कहना है कि ज्ञानखेड़ा-आमबाग संपर्क मार्ग व्यस्ततम मार्ग है। डिवाइडर के कारण इस संपर्क मार्ग में जाने के लिए सवा किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों एसडीएम अनिल चन्याल द्वारा ली गई एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक में परियोजना प्रबंधक पीएस पांडेय ने आश्वस्त किया था ही जल्द विभाग की सुरक्षा टीम मौके पर निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराएगी।  एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने पर भी एनएचएआई की सुरक्षा टीम निरीक्षण को नहीं पहुंची। परियोजना प्रबंधक का कहना है कि सुरक्षा प्रबंधक को समस्या से अवगत करा मौके का निरीक्षण करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम मौके का निरीक्षण कर समाधान निकालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें