फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आदर्श चंपावत से ही आदर्श उत्तराखंड का रास्ता होगा तयः सीएम

Thu, 13 Jun 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए चंपावत को मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है। आदर्श चंपावत से ही आदर्श उत्तराखंड का रास्ता तय होगा। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सीएम ने विकास कार्यों में पारिस्थितिकी और पर्यावरण में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित बैठक करें और स्थानीय स्तर पर लोगों के सुझाव भी लें। उन्होंने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटक की सुविधा के लिए तीन से चार दिन की यात्रा के लिए सर्किट बनाएं। पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर और चंपावत के आईएसबीटी को भी विस्तारित करने की जरूरत है।
इस दौरान डीएम नवनीत पांडे ने आदर्श चंपावत अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, एसएन पांडेय, डॉ. पराग मधुकर धकाते, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रोफेसेर दुर्गेश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें