फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पहाड़ी सुधारीकरण में गुणवत्ताविहीन कार्य का आरोप

Thu, 13 Jun 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एनएच स्थित स्वांला की पहाड़ियों से गिर रहे मलबे की रोकथाम के लिए इन दिनों पहाड़ी सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर स्वांला के पूर्व प्रधान ईश्वरी दत्त ने सुधारीकरण में गुणवत्ता विहीन कार्य का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि स्वांला क्षेत्र में बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिर जाता है, इससे एनएच कई बार बंद हो जाता है। एनएच में पहाड़ी सुधारीकरण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा। अगर सुधारीकरण कार्य मानक विहीन होगा तो बारिश में फिर से पहले जैसे हालात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें