फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 139 अभ्यर्थियों ने पास की दक्षता परीक्षा

Fri, 04 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल में महिला स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस लाइन में दूसरे दिन 214 अभ्यर्थियों में से 139 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


शुक्रवार को चंपावत विकासखंड के 287 महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया था, जिसमें केवल 214 अभ्यर्थी ही पहुंची। दौड़ और अन्य शारीरिक प्रतियोगिताओं से पूर्व अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी किया गया। भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सभी विकासखंडों के छूटे अभ्यर्थियों को पांच दिसंबर को एक और मौका दिया जा रहा है।

भर्ती के आयोजन में सीओ आरएस रौतेला, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, कोतवाल  देवेंद्र सिंह दिगाली, भूपेंद्र सिंह रावत, एमसी नगन्याल, खेल समन्वयक  प्रदीप बोरा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें