फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में एटीएम से केवल बड़े नोट निकले

Sat, 31 Dec 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में एटीएम से केवल बड़े नोट निकले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैंकों में सामान्य कामकाज पटरी पर आने लगा है। शनिवार को जिला मुख्यालय के अधिकांश बैंकों के साथ ही मुख्य डाकघर में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि अधिकांश एटीएम में केवल दो हजार रुपए के बड़े नोट निकलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलबत्ता आरबीआई की ओर से एक जनवरी से एटीएम से साढ़े चार हजार रुपए निकालने का आदेश जारी हुआ है। इससे भी लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को एसबीआई की मुख्य चैस्ट ब्रांच में 47 लाख रुपए की करेंसी मौजूद रही। शाखा प्रबंधक हीरा सिंह पांगती के अनुसार एक उपभोक्ता को एक समय में केवल पांच हजार रुपए का भुगतान किया गया। यहां मुख्य शाखा के बाहर लगा एटीएम शनिवार को खराब रहा।


शनिवार को रही बैंकों में कम भीड़ भाड़
शनिवार को बैंकों में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। शनिवार दोपहर बाद बैंकों और एटीएम में भीड़ छंट गई। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, नैनीताल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, ग्रामीण बैंकों में उपभोक्ताओं ने लेनदेन किया, जबकि नगर क्षेत्र में लगे अधिकांश एटीएम चालू होने से लोगों को काफी राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें