सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा धरना 33वें दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार को आशा कार्यकत्रियों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
धरना देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, रीता गहतोड़ी, सचिन जोशी, प्रकाश जोशी, लक्ष्मी दत्त राय, जगदीश सिंह ढेक, हयात सिंह रावत, कमल बोहरा, हरीश चंद्र जोशी, पुष्कर राम, पीएस अधिकारी, सतीश चंद्र पांडेय, पूरन चंद्र आदि शामिल थे जबकि रीना सिंह, हेमा जोशी, ममता देवी, दीपा धौनी, विमला देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, रीता देवी, विनीता पांडेय, सरोज पुनेठा, गीता रावत, पदमा प्रथोली, रेखा ढेक, चंपा राय, कुशमा बोहरा, पार्वती देवी, लक्ष्मी जोशी, कौशल्या पांडेय, बसंती जोशी, निर्मला पंत, दीपा जोशी आदि आशा वर्कर्स ने आंदोलन को समर्थन दिया।