आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में पूजा-अर्चना के साथ पौने तीन करोड़ रुपये लागत से बनने वाले भवनों का कमांडेंट आनंद सिंह यर्सो ने शिलान्यास किया।
पंडित समधरती सम्राट ने पूजा कराई। उन्होंने कहा कि छमनियां चौड़ में बटालियन स्थापित होने के बाद से अब तक बहुत कम समय में प्रशासनिक भवन, शस्त्रागार, भंडार भवन, अधिकारी मेस भवन, 160 विभिन्न प्रकार के भवनों, राजपत्रित आवास, अस्पताल भवन के अलावा, 120-120 जवानों के रहने के लिए तीन बैरकों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
जिन पर लगभग 65 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बीच वाहिनी के आंतरिक सड़क मार्गों, सीवर लाइन, पेयजल व्यवस्था के लिए साढ़े नौ करोड़ तथा 81 क्वाटरों के लिए भी धन की स्वीकृति मिल चुकी है। वाहिनी में पेयजल की व्यवस्था के लिए तीन ट्यूबवेल लगाने की भी मंजूरी मिल चुकी है। इस मौके पर दंडपाल दीपक भट्ट, सीपीडब्लूडी के अभियंता अविधेश कुमार, रवि चतुर्वेदी, किशोर कुमार आदि भी मौजूद थे।