फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया गए लोहाघाट के युवक को बंधक बनाया 

Fri, 27 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बंधक बनाए गए जगत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नौकरी के लिए मलेशिया गए लोहाघाट के एक व्यक्ति को मलयेशिया में बंधक बना लिया गया है। होटल मालिक ने युवक का वीजा और पासपोर्ट जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


21 जनवरी को युवक जैसे-तैस होटल मालिक के कब्जे से भागा और मलयेशिया में दर-दर भटक रहा है। युवक ने वाट्सएप के जरिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सूचित करने के साथ ही उसकी सकुशल देश वापसी की मांग उठाई है।

लोहाघाट के मीनाबाजार हथरंगिया निवासी जगत सिंह तीन साल से मलयेशिया में एक होटल में काम करता था। उसने जब होटल मालिक से भारत अपने घर जाने की इच्छा जताई तो मालिक ने उसके वीजा और पासपोर्ट जब्त कर लिया। 21 जनवरी को वह जैसे-तैसे होटल मालिक के कब्जे से भागा और मलयेशिया में दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन


दो दिन पहले उसने भारतीय दूतावास में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी पर अभी तक उसे भारत लाने का प्रयास नहीं किया गया है। घर में उसकी पत्नी नीलम और तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। जगत का बड़ा बेटा रोहित कैंसर से ग्रसित है तथा टाटा मेमोरियल मुंबई में उसका इलाज चल रहा है। घर में अब बचे हुए पैसे भी समाप्त हो गए हैं। पत्नी नीलम और बच्चे जगत को शीघ्र घर लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


घर जाने की बात पर डराया धमकाया जाता था
मलेशिया गए जगत सिंह ने परिजनों से फोन में वार्ता की। उसने बताया कि होटल का मालिक बुरहान मोहम्मद शेख तमिलनाडू चेन्नई का रहने वाला है तथा वह पिछले तीन सालों से उसके यहां काम कर रहे थे। वह जबरन अधिक काम करवाता है और घर जाने की बात कहने पर डराता-धमकाता था। कुछ दिन पहले ही भारत के रहने वाले 18 लोग भी वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें