पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत रौलामेल में वर्ष 2015-16 में बने कृषि और सामुदायिक भवन में 10 साल से लटका ताला खुलेगा। भवन बंद होने के कारण पांच हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
खाद, बीज, कीटनाशक, पौधे लेने के लिए 15 से 20 किमी दूर पाटी की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता था। समस्या का संज्ञान लेकर अमर उजाला ने 23 जनवरी के अंक में सुविधाओं पर बेरुखी के ताले में कैद हो गई बेहतरी की उम्मीदें शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने पर बीडीओ पाटी मोनिका पाल ने कृषि विभाग और ब्लॉक के अन्य कर्मियों के सात रौलामेल में बने कृषि और सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर भवन संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ कृषि को भवन के चारों ओर उगी झाड़ियों को काटने के लिए पंचायत मंत्री को निर्देशित किया। साथ ही रौलामेल क्षेत्र की खुली और स्वयं सहायता समूह की बैठकें भवन में कराने के लिए भी कहा। संवाद