चंपावत। जिले के जीआईसी किमतोली की भूमि का सीमांकन किया गया। पीटीए अध्यक्ष माधाे सिंह अधिकारी ने पूर्व में पत्र भेजकर डीएम और सीईओ को विद्यालय की भूमि का सीमांकन करने की मांग की थी।
पूर्व में दिए पत्र में उन्होंने बताया था कि विद्यालय के पास 13 नाली भूमि पंजीकृत है। छात्र छात्राओं के लिए खेल मैदान नहीं है। डीएम नवनीत पांडेय के आदेशानुसार राजस्व विभाग के जांच के बाद 26 नाली भूमि विद्यालय की मिली थी। बताया कि इसे लेकर 15 फरवरी को राजस्व निरीक्षक पुल्ला राजेंद्र नाथ गोस्वामी और उप निरीक्षक मोहित मेहता, ललिता जोशी की देखरेख और प्रधानाचार्य की मौजूदगी में हस्तांतरित भूमि का सीमांकन किया गया।