बाराकोट विकासखंड के रैघाड़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का श्रमिकों का एक साल बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों ने श्रम अधिकारी को ज्ञापन भेजकर भुगतान कराने की मांग उठाई है।
मोहन सिंह, राम सिंह, विक्रम सिंह, भवान सिंह, जीत सिंह, मान सिंह, मोहन सिंह, रघुवर सिंह, प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह आदि श्रमिकों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि रैघाड़ी में मनरेगा के तहत वर्ष 2013-14 में चैकडाम निर्माण कराया गया था।
जिसके मस्टररौल 13 मई 2015 को आनलाइन हो चुके हैं। कार्य पूर्ण होने के एक साल बीतने के बाद भी अभी तक मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पीड़ित मजदूरों ने शीघ्र मजदूरी का भुगतान न होने की सूरत में मामले को श्रम न्यायालय में ले जाने की चेतावनी भी दी है।