फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गल्लागांव रामलीला में शूर्पणखा, खरदूषण वध का मंचन

Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के गल्लागांव में रामलीला का मंचन जारी है। इसमें शूर्पणखा का पंचवटी प्रवेश, श्रीराम-लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास, नासिका छेदन, खरदूषण वध और रावण-मरीच मिलन की लीलाएं दिखाई गईं। रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता और शेखर तिवारी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय मुख्य अतिथि रहीं। दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। व्यवस्था में शंकर सिंह बोहरा, ललित राम, त्रिलोक सिंह बोहरा, भैरव दत्त जोशी, दीपक सिंह तड़ागी, जीतेंद्र सिंह बोहरा, मनोज सिंह बोहरा, नवीन जोशी, भवान सिंह बोहरा सक्रिय रहे। यहां हारमोनियम पर नाथूराम, तबला वादन में गोविंद राम, देवेंद्र सिंह बोहरा, मुकेश जोशी, मंटू ओली, उमेश जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें