लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के गल्लागांव में रामलीला की धूम मची हुई है। रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित रामलीला का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख सीमा आर्या ने दीप जलाकर किया।
शेखर तिवारी के संचालन में आयोजित रामलीला में दशरथ दरबार, मंथरा-कैकेयी, दशरथ-कैकेयी संवाद, राम-कौशल्या मिलन, कैकेयी का दशरथ से वरदान मांगना, सीता का राम से वन जाने की जिद करने लीला का मंचन किया गया। विशिष्ट अतिथि नर सिंह धौनी, दरवान सिंह मेहता, हरीश कुमार, भुवन चौबे, चांद सिंह बोहरा, जगदीश सिंह, राकेश सिंह धौनी, कल्याण सिंह धौनी, चंद्र प्रकाश टम्टा आदि रहे।