फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच को गड्ढा मुक्त रखने के दिए निर्देश

Tue, 09 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हरीश रावत के नगर में सभा को संबोधित करने एवं नए विकास कार्यों की उम्मीद से उत्साहित हैं, वहीं प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर एनएच को गड्ढा मुक्त करने एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित सभा स्थल तुलसी राम चौराहे का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
विज्ञापन


उधर, देर शाम लोनिवि कर्मी नगर में जगह-जगह बदहाल मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए जुटे गए। लोगों में उम्मीद जग गई है कि फिलहाल मुख्यमंत्री के आगमन से आवागमन में कुछ तो राहत मिलेगी। देर सायं लोनिवि कर्मियों ने श्रमिकों के साथ पीलीभीत चुंगी से मुख्य बाजार होकर बस अड्डे तक गड्ढों को भरा।

लोनिवि अतिथि गृह में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एनएचपी गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद 11 फरवरी की अपरान्ह 11 बजे तुलसी राम चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं नेपाल सीमा पर भी कड़ी चौकसी के निर्देश दे दिए हैं। बैठक के बाद एसडीएम ने प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में सीओ, लोनिवि, एनएच, जल संस्थान आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री हरीश रावत के बनबसा आगमन के मद्देनजर विधायक हेमेश खर्कवाल ने सीएम के सुरक्षा इंतजामों के साथ उनके जोरदार स्वागत आदि का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन की टीम के साथ विचार विमर्श भी किया। इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद यादव, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एनएचपीसी के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता, हरीश भट्ट, रमेश चंद, कपिल भार्गव, अमित भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें