फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स क्लब गुरौली ने जीता 

Fri, 12 Jan 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
रीठासाहिब में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगातार खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रीठा साहिब में लधिया घाटी प्रीमियम लीग सीजन-फाइव क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता उद्घाटन मैच में स्पोर्ट्स क्लब गुरौली ने निर्मांसी क्लब कूंण को 34 रनों से हराया। 
विज्ञापन


लधिया घाटी स्पोर्ट्स क्लब रीठा साहिब की पहल पर आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को  मुख्य अतिथि रीठा साहिब के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षक प्रकाश सिंह बोहरा, बीडीसी सदस्य दीपक बिष्ट ने संयुक्त रुप से किया।  उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरौली की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। इस टीम की ओर से संदीप ने 30, सूरज ने 27 रनों का योगदान दिया। 

बाद में बल्लेबाजी करते हुए कूंण की टीम 15 ओवरों में 91 रनों में आउट हो गई। विजेता टीम के संदीप को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक सुरेश सिंह बोहरा व लक्ष्मण सिंह मेहता, स्कोरर प्रवीन सिंह उद्घोषक अजय थे। आयोजन समिति के संरक्षक भोला सिंह बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में चंपावत और नैनीताल जनपद की 40 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें