फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आरोपी को निजी मुचलके में छोड़ने पर अस्पताल स्टाफ भड़का

विज्ञापन
टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी से कार्रवाई की मांग करते सीएमएस और अस्पताल स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी जगदीश के साथ गाली-गलौच और हमले के मामले में आरोपी को निजी मुचलके में छोड़ने की सूचना से अस्पताल स्टाफ भड़क उठा। सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी के साथ स्टाफ ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की धमकी दी। एसडीएम आकाश जोशी ने कोतवाल और सीओ को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपी का 60 प्रतिशत अस्वस्थता का प्रमाण पत्र बना है। उसे पूर्ण इलाज के लिए मानसिक अस्पताल भेजने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। बता दें कि मंगलवार की रात को अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी जगदीश चंद्र भट्ट पर इलाज के लिए आए आरोपी आमबाग निवासी रोहित सिंह ने हमले और गाली-गलौच की थी।
कोतवाल चेतन रावत ने जांच एसआई सुरेंद्र खड़ायत को सौंपी है। इस दौरान डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, ललित रखोलिया, महेश भट्ट, एनके कुंवर, अनिल गड़कोटी, सपना, सिस्टर इंचार्ज सुनीता, सिस्टर महामाया, शीतल बिष्ट, प्रियंका नेगी, हरीश त्रिपाठी समेत अनेक कर्मी शामिल रहे। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र ने भी सीएमएस को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें