फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल मेला शुरू

Thu, 03 Aug 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
देवीधुरा के बग्वाल मेले के शुभारंभ पर करतब दिखाते छोलिया नर्तक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बाराहीधाम देवीधुरा में विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेला शुरू हो गया है। प्रदेश के वन, पर्यावरण, श्रम सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने  मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में छात्राओं द्वारा आंचलिक परिधान में कलश यात्रा निकाली।  छोलिया नर्तकों द्वारा छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता और आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम मेें वन मंत्री डॉ.रावत ने कहा कि अब वन विभाग सड़क निर्माण व विकास कार्यों में बाधक नहीं बनेगा।  लेकिन सभी लोगों को पेड़ पौधे लगाने के साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा।  मंत्री रावत ने स्कूली बच्चों के साथ कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पेड़ लगाने का संकल्प भी दिलाया। पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिनेश मेहता को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

 मेला कमेटी द्वारा स्वागत पत्र एवं मांग पत्र मंत्री के समक्ष रखा। चारखाम सात थोक एवं मां बाराही मंदिर कमेटी व देवीधुरा क्षेत्र की ओर से भुवन चंद्र जोशी ने मुख्य अतिथि को अभिनंदन पत्र भेंट किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक एलएस लमगड़िया, मोहन सिंह बिष्ट, त्रिभुवन चम्याल, गौरव सिंग्वाल, दलीप सिंह चम्याल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, बद्री सिंह बिष्ट, गंगा सिंह चम्याल, विरेंद्र लमगड़िया, रोशन लमगड़िया, हयात सिंह बिष्ट, डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एसपी आरसी राजगुरु, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम सीओ प्रयाग सिंह कफलिया आदि मौजूद थे।  


भद्र लगने के कारण देर शाम हुआ सांगी पूजन 
पाटी/देवीधुरा(चंपावत)। बाराहीधाम देवीधुरा में बग्वाल मेले के शुभारंभ में भद्र लगने के कारण सांगी पूजन का कार्यक्रम देर शाम किया गया। चार खाम सात तोकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंदिर के पुजारी हीराबल्लभ, धर्मानंद, संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी की अगुवाई में सांगी पूजन किया गया। इस मौके पर लमगड़िया खाम के विरेंद्र सिंह लमगडिय़ा, वालिक खाम के दीवान सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह, गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह, बद्री सिंह, खुशाल सिंह, त्रिलोक सिंह, पान सिंह, माधो सिंह आदि मौजूद थे।  



हनुमान मंदिर से मुख्य मंदिर तक निकाली झांकियां 
पाटी/देवीधुरा(चंपावत)।  बग्वाल मेले के शुभारंभ पर हनुमान मंदिर से लेकर मुख्य मंदिर तक आकर्षक झांकियां निकाली गयी। पिथौरागढ़ से आई भीम राम एंड पार्टी के कलाकारों ने छोलिया नृत्य, जीआईसी की बालिकाओं ने मांगलिक परिधान मे कलश यात्रा निकाली। संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्रों द्वारा संस्कृत भाषा में वेद मंत्रों के साथ स्वागत किया, सरस्वती शिशु मंदिर के, योगेश जोशी शिवशक्ति पब्लिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जीआईसी ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सड़क मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने शोभा यात्रा में पुष्प वर्षा की। 
विज्ञापन



वन मंत्री को सौंपा गया 12 सूत्री मांग पत्र 
पाटी/देवीधुरा(चंपावत)। उद्घाटन समारोह में मां बाराही मंदिर कमेटी की ओर से वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें देवीधुरा में पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण शोध संस्थान कटारमल की तर्ज पर शोध संस्थान की इकाई स्थापित करने, संस्कृत महाविद्यालय को योग में पीजी की मान्यता दिलाने, जीआईसी में मुख्य भवन की स्वीकृति देने, देवीधुरा कालेज में बीएससी, बीकॉम के साथ पीजी की स्वीकृति देने, भीड़ापानी को विकास खंड का दर्जा देने, प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों कार्यरत प्रबंधकीय व्यवस्था में रखे गए शिक्षकों को निश्चित मानदेय दिलाने, किमाड़ और रीठाखाल में एलोपैथिक अस्पताल, जीआईसी रीठाखाल को आदर्श जीआईसी का दर्जा देने, मूलाकोट गरसाड़ी, रमक सहित ढोलीगांव में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने, पाटी में आयुष महाविद्यालय की स्वीकृति देने, तहसील धारी, जैंती, पाटी को मिलाकर देवीधुरा नाम से जिले की स्थापना करने  कई मांगे शामिल हैं। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने अपनी विधायक निधि से मेले के संचालन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें