फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर की कराई किरोड़ा रोखड़ में इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 01 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बारिश और बादल से छाये अंधकार के कारण धारचूला से एक मरीज समेत सात लोगों को लेकर देहरादून जा रहे हेलीकाप्टर को बस्तिया गांव के पास किरोड़ा रोखड़ स्थित मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इससे पहले कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुुंचते, हेलीकाप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भर दी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बारिश के बीच बस्तिया गांव के पास किरोड़ा रोखड़ में अचानक एक हेलीकाप्टर के उतरने से कौतूहल मच गया। लोग भीगते हुए हेलीकाप्टर के पास पहुंचे। सूचना पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, तहसीलदार हरी राम और प्रभारी कोतवाल विनोद यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले हेलीकाप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भर दी। प्रत्यक्षदर्शी ग्राम प्रधान नवीन बोहरा ने बताया कि हेलीकाप्टर में दो पायलट समेत सात लोग मौजूद थे। हेलीकाप्टर में सवार लोगों में एक धारचूला क्षेत्र का ग्राम प्रधान बताया गया है। ये लोग एक मरीज को लेकर देहरादून जा रहे थे कि अचानक मौसम खराब होने से पायलट ने किरोड़ा रोखड़ में हेलीकाप्टर को सुरक्षित लैंड करा दिया। एसडीएम ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें