फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धुंध के चलते चार दिन से नहीं आया हेलिकॉप्टर

Thu, 12 Mar 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में छाई धुंध के चलते चार दिन से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हो रही है। हेलीकॉप्टर न आने के कारण लोग परेशान हैं। उन्हें टैक्सी वाहन से हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। हेलीकॉप्टर से सफर करने वाले लोग बेहद परेशान हैं। दो शिफ्टों में संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन बंद होने से उनके लिए सफर आसान नहीं हो रहा है। बता दें कि हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह नौ बजे हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर चंपावत आता है। कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट जाता है। फिर तीन बजे करीब वापस आता है। ऐसे में हेली से हल्द्वानी और चंपावत में अपने जरूरी काम आने जाने वाले लोग अधिक परेशान हैं। एसडीएम सदर चंपावत अनुराग आर्या ने बताया कि धुंध के चलते दृश्यता कम होने के कारण हेली सेवा प्रभावित है। मौसम साफ होने के बाद हेली सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन

कोट
अक्सर कार्यालय के काम से हल्द्वानी जाना पड़ता है। 2024 से चली हेली सेवा का लाभ लगातार मिल रहा है। इसमें सफर सुगम और आसान है। एक दिन में ही हल्द्वानी से वापसी कुछ मिनटों में हो रही है। धुंध के चलते हेली सेवा प्रभावित है। टैक्सी बुक कर जाना हल्द्वानी जाना आना पड़ा।



प्रियंका रावत, स्थानीय



हेली सेवा से सफर काफी आसान हो गया है। व्यापार के सिलसिला में चंपावत आना जाना लगा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सेवा प्रभावित हो रही है। दिल्ली से रेल से हल्द्वानी पहुंचने के बाद गोलापार से चंपावत आते हैं, लेकिन इस बार टैक्सी से आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंकज गुप्ता, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें