फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलिया नर्तकों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Fri, 02 Nov 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
लोहाघाट के खालगढ़ा में सीमांत दीप महोत्सव में छोलिया नृतकों ने बांधा समा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ा में तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता दीपक जोशी और संजय पांडेय के संचालन पर समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव का पूजा अर्चना और रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं ने शिव मंदिर से दुधाधारी मंदिर की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली।

पिथौरागढ़ से आए भीमराम एंड पार्टी के छलिया नर्तकों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक टीमे प्रतिभाग कर रही हैं। महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र के कलाकारों को मंच प्रदान प्रदान करना और संस्कृति का आदान प्रदान करना है।
विज्ञापन


महोत्सव को बनाने के लिए उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, चांद सिंह बोहरा, मोहित पाठक, आन सिंह ओली, सतीश चिलकोटी, मदन कलौनी, कुंवर प्रथौली, मनीष भट्ट, राजीव सक्टा, विकास पाटनी, भुवन पांडेय आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें