फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बाराही धाम देवीधुरा ट्रस्ट को लेकर मंदिर समिति में आम राय, प्रस्तुत की गई नियमावली

विज्ञापन
मां बाराही धाम देवीधुरा में मंदिर समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और पुलिस अधिका? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा को ट्रस्ट बनाने के लिए मंदिर समिति में आमराय है। बृहस्पतिवार को देवीधुरा के मां बाराही धाम परिसर में मां बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर मां बाराही धाम को ट्रस्ट बनाए जाने की (न्यास की नियमावली) भी पेश की गई। प्रस्तावित न्यास का नाम मां बाराही तीर्थ उत्थान न्यास मंदिर परिसर देवीधुरा के नाम से पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ट्रस्ट बनाए जाने से मंदिर के देखरेख, रखरखाव और रोजगार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने सभी से मतभेद भुलाकर प्रस्तावित ट्रस्ट का समर्थन करने की अपील की। ट्रस्ट की उपयोगिता की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी की राय के बाद ट्रस्ट बनाया जाएगा। प्रस्तावित ट्रस्ट में सभी पुजारियों को शामिल किया जाएगा। पूजा और अन्य परंपराओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। मंदिर से जुड़े लोगों की आजीविका पर असर नहीं पड़े, इसके लिए मंदिर के धार्मिक कार्यों में कोई रोकटोक नहीं होगी। मेला संगठित और व्यवस्थित रूप से हो सकेगा, बल्कि ट्रस्ट बनने से देवीधुरा का समग्र विकास भी हो सकेगा। नियम कानून कायम रखने के बावजूद परंपरा में बदलाव नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट से सामाजिक ढांचे और क्षेत्र के संसाधनों से पूर्ण करना होगा। ट्रस्ट के लिए सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट होना चाहिए तभी इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में दीवान सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, दिनेश सिंह कुंजवाल, हयात सिंह, लाल सिंह चम्याल, अमित लमगड़िया, व्यापार संघ उपाध्यक्ष चंदन सिंह, देवीधुरा के ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह, पखौटी के गोकुल कोहली, एसओ हरीश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन कर होगी बगवाल, अंतिम निर्णय पांच अगस्त को
पाटी (देवीधुरा)। देवीधुरा का बगवाल (फल-फूलों से होने वाला संग्राम) मेला कोविड नियमों का पालन करते हुए होगा। इस बगवाल में चारों खामों (गहरवाल, वालिग, चम्याल और लमगडिय़ा खाम) के अलावा सात थोकों के योद्धा शिरकत करते हैं। इस बार बगवाल 22 अगस्त को होगा। मेले को लेकर अंतिम निर्णय पांच अगस्त को होगा।
इससे पूर्व सभी चारों खामों के प्रतिनिधि डीएम विनीत तोमर से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस बार भी बगवाल की रस्म को सिर्फ फर्रे के साथ मंदिर की परिक्रमा कर पूरा किया जाएगा। (संवाद)

देवीधुरा में मां बाराही मंदिर समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें