फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ

Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगनौला गांव में बुधवार को हुई बाइक दुर्घटना में जान गवां चुकी नव विवाहिता रेनु का गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को पंचेश्वर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शादी के महज पांच दिन में ही बाइक दुर्घटना में रेनू की दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं घायल पति को इलाज के बाद देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  

बुधवार को शादी के बाद चमदेवल निवासी धर्मेंद्र सिंह धौनी पहली बार अपनी पत्नी रेनु के साथ अपने ससुराल चौमेल खेती को बाइक से जा रहे थे। लोहाघाट से सात किमी दूर गंगनौला में विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों नव दंपति घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। मगर रेनु की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद रेनु के शव को हरखेड़ा में लाया गया। बृहस्पतिवार को बेहद गमगीन माहौल में पंचेश्वर घाट में रेनु की चिता को मुखाग्नि उसके चचेरे ससुर खुशाल सिंह, राकेश सिंह, ईश्वर सिंह ने दी। इस दौरान आसपास के गांव के काफी लोग मौजूद थे। घटना के बाद से मृतका की मां बची देवी, पिता गोपाल सिंह, सास सरस्वती देवी, ससुर उमेद सिंह, पति धर्मेंद्र, देव देव सिंह गमजदा हैं।  
विज्ञापन


आरोपी चालक जमानत पर रिहा  
लोहाघाट। आरोपी बाइक चालक कमल जोशी निवासी लोहाघाट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लोहाघाट के थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 308 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को आरोपी बाइक चालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें