बाराकोट खोला सुनार गावं में के जंगल में लगी आग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के खोला सुनार के जंगल में लगी भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब डेढ़ हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग आबादी की ओर पहुंचने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। फायर कर्मियों, ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे खोला सुनार के जंगल में अचानक आग लग गई। हवा के साथ आग तेजी के साथ पेड़, पौधों को जलाते हुए आबादी की ओर बढ़ने लगी। भीषण आग को देखते हुए ग्रामीणों ने लोहाघाट फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में एलएफएम मोहन सिंह थापा, सुनील जोशी, भूपेंद्र सिंह, चंचल सिंह घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। एफएसएसओ थापा ने बताया कि जंगल में करीब डेढ़ हेक्टेयर से अधिक आग लगी थी। उन्होंने बताया कि आग के तेजी के साथ आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित हो गए थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया।