फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के सुई में दहशत का अंत: वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस

Fri, 20 Nov 2026 11:12 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत के सुई में हमलावर तेंदुए को वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के सुई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने हमलावर तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने लंबी गश्त और कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। रविवार रात वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर काबू में कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे और लाइव कैमरे लगाए गए थे। वन विभाग की टीम रात दो-दो बजे तक क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश में जुटी थी।

इस दौरान संवाद न्यूज की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग की कार्रवाई की पड़ताल की थी। टीम ने वन कर्मियों के साथ बातचीत कर उनकी गश्त, तेंदुए की निगरानी और लोगों को जागरूक करने के प्रयासों को करीब से जाना। बृहस्पतिवार रात संवाद न्यूज टीम ने भी करीब दो घंटे तक वन विभाग के साथ क्षेत्र में गश्त की। सन्नाटे के कड़कती ठंड में डर  का  एहसास साफ़ दिखाया। इसके कुछ समय बाद तेंदुआ नजर आया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से पिछले कई दिनों से दहशत में जी रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनील कुमार ने  बताया कि तेंदुआ पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें