15 जुलाई से शुरू होकर पांच दिनों तक चलने वाले देवीधार महोत्सव में झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए महोत्सव के दौरान 17 जुलाई को झोड़ा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न गांवों की महिलाएं हिस्सा लेंगी।
देवीधार के भगवती मंदिर प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह देउपा की अध्यक्षता और मेला समिति के सचिव प्रकाश राय के संचालन में रविवार को हुई बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस बार मां भगवती की झांकी में हनुमान जी की झांकी भी शामिल की जाएगी।
मेला समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि 17 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी महोत्सव में हिस्सा लेंगे। 19 जुलाई को मेले का मुख्य आकर्षण तीन गांवों से निकालने वाली मां भगवती की रथ यात्राएं निकाली जाएगी। इसी के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा।
इसके अलावा 15 जुलाई से शुरू होने वाले महोत्सव में 16 जुलाई से शैक्षिक मेला होगा। बैठक में संरक्षक पीएस मेहता, नाथूराम राय, शैलेंद्र राय, बलदेव राय, गंगा दत्त राय, दिवान सिंह पुजारी, प्रमोद पुजारी, नारायण सिंह पुजारी, आंनद राय, शिवराज सिंह, ईश्वरी दत्त राय, पंकज मेहता, विमल मेहता, नाथ सिंह, जीवन राय, कैलाश राम, पूरन सिंह मेहता, खुशाल सिंह, शंकर दत्त राय, अर्जुन छतोला, नीरज राय, शुभम राय, भूपेश राय, मोहन सिंह, माधवानंद राय, गिरीश राय, राकेश सिंह सहित रायनगर चौड़ी, डैंसली, कलीगांव आदि गांवों के लोग मौजूद थे।