फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भव्य झांकी के साथ पांच दिवसीय देवीधार महोत्सव शुरू

Thu, 18 Jul 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के  देवीधार महोत्सव का शुभारंभ करते विधायक खुशाल  सिंह अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप देवीधार की पहाड़ी पर स्थित मां भगवती मंदिर में पांच दिवसीय देवीधार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार को देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और शिक्षक नरेश राय के संचालन में महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। विधायक ने महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। महोत्सव के शुरूआत में छलिया नृतकों के साथ मां भगवती की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी मुख्य मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर, महाकाली, बिलवा मंदिर होते हुए वापस मुख्य मंदिर पहुंची। महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धार में केवाड़ आदि झोड़ों की सुंदर प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष मेहता ने बताया कि 21 जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन होगा, इसमें डैंसली, रायनगर चौड़ी और कलीगांव से मां भगवती की रथ यात्रा मुख्य मंदिर में परिक्रमा करेगी। इस मौके पर संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, महासचिव प्रकाश राय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख योगेश मेहता, चंद्र सिंह पुजारी, सोनू बिष्ट, मदन राम, भैरव राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें