फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाॅक्सरों ने झटके तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
ट्राफी के साथ टनकपुर हास्टल के बाक्सर। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। देहरादून में 14 से 16 जून तक आयोजित छठवीं राज्य स्तरीय उत्तराखंड जूनियर बाॅक्सिंग बालक और बालिका प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हास्टल ने दूसरा स्थान हासिल किया। हास्टल के बाॅक्सर तुषार भट्ट, हर्षित थापा, पवन दानू ने स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जबकि अर्जुन रावत ने रजत और उत्सव यादव, अमित महर, अनुज महर ने कांस्य पदक जीता। रनर ट्रॉफी खेल सचिव अमित सिन्हा ने प्रदान की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रभारी कीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, सेवानिवृत्ति उप कीड़ाधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, जिला बाॅक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक, महासचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, दीपक शारदा आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें