फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में बनेगा कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र का पहला गुलाबी शौचालय

Sat, 10 Jun 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पहला गुलाबी शौचालय (पिंक टॉयलेट) बनेगा। कुमाऊं मंडल के चारों पहाड़ी जिले में यह पहला शौचालय होगा। इन शौचालयों का उपयोग सिर्फ महिलाएं और बालिकाएं ही कर सकेंगी। शौचालय को संचालित करने वाला स्टाफ भी महिलाओं का होगा।
विज्ञापन

चंपावत जिले के टनकपुर में पहला गुलाबी शौचालय बनेगा। यह शौचालय इसी वित्तीय वर्ष में बन जाएगा। टनकपुर में सामान्य महिला यात्रियों के अलावा मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु आती हैं। आठ सीट के इस शौचालय के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला योजना में 20 लाख रुपये रखे गए हैं। इस शौचालय में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध होगा। महिलाओं के लिए पृथक शौचालय होने से दुश्वारी कम होगी। संवाद
कोट महिलाओंं के उपयोग में आने वाले गुलाबी शौचालय के लिए टनकपुर में जमीन की तलाश की जा रही है। बस स्टेशन और उसके आसपास भूमि को प्राथमिकता दी जाएगी। गुलाबी शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया में सुलभ इंटरनेशनल की मदद ली जाएगी। अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत। (09 सीपीटी 03पी)
विज्ञापन

बाक्स
रीठा साहिब के शौचालय में 20 साल से लटका है ताला
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब के सार्वजनिक शौचालय में दो दशक से अधिक समय से ताला लटका है। इससे आम लोगों के अलावा गुरुद्वारा आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार नोटिस देने के बाद भी शौचालय बनाने वाली एजेंसी इसके ताले नहीं खोल सकी है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से इस शौचालय को संचालित करवाने की मांग की है। वहीं एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि इसके संचालन के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें