चंपावत। चंपावत और लोहाघाट शहर का जीआईएस (जियोग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम) आधारित मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। दोनों शहरों का भौगोलिक सूचना तंत्र के माध्यम से तैयार मास्टर प्लान विभिन्न प्रकार की भौगोलिक सूचनाओं से लैस रहेगा। जिसके डाटा का उपयोग विकास कार्यो के साथ ही अन्य जानकारियों के लिए किया जा सकेगा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि योजना और वास्तुकला विद्यालय नई दिल्ली के परियोजना सहयोगियों की ओर से दोनों शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए वास्तुकला विद्यालय की ओर से आवश्यक प्रासंगिक डाटा उपलब्ध कराए जाने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से परियोजना सहयोगियों को मास्टर प्लान तैयार करने के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित अभिलेख, डाटा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। संवाद