चंपावत के खटोली आनंदपुरी में सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए तैयार टीमों के खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
चंपावत। जिले के खटोली आनंदपुरी में मां भगवती क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। बृहस्पतिवार को तल्ली खटोली इलेवन और छतकोट इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में पूर्णागिरि इलेवन ने पहले खेलते हुए 2 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में तल्ली खटोली इलेवन की टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। खटोली के हिमांशु सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पहले खेलते हुए अमोड़ी इलेवन निर्धारित 12 ओवरों में 113 रन बनाए। जवाब में छतकोट इलेवन की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। छतकोट के पंकज सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। अंपायर की भूमिका में हिमांशु सिंह और अमित सिंह ने निभाई। वहां समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बुड़ाठी, दिनेश सिंह, रोहित सिंह, रमेश सिंह, बबलू सिंह, हीरा सिंह, नंदन सिंह आदि थे। संवाद