फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ दी सिपाही को अंतिम विदाई

Wed, 08 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
कडवाल गांव के गुप्तेश्वर श्मशान घाट में पुलिस के सिपाही सुरेश सिंह देव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सिपाही का पार्थिव शरीर बरेली से मंगलवार रात दो बजे यहां थाने लाया गया, जिसे बुधवार सुबह उसके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए। सुरेश की मां बसंती देवी, पिता महेश सिंह और अन्य परिजन सुधबुध खो बैठे। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में सीओ आरएस रौतेला तथा लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टे करने के साथ ही अपने साथी को अंतिम सलामी दी। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रोशन लाल की ओर से सुरेश सिंह के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की राशि परिजनों को दी गई। चंपावत के एसपी दिलीप सिंह कुंवर तथा पिथौरागढ़ के एसपी ने जवान के परिजनों को सांत्वना संदेश भेजा। सुरेश के इलाज में खर्च हुई रकम पुलिस विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन


उधर, राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, तेज सिंह बिष्ट, चतुर सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य मीना देवी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें