फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल्द हटेगा भारत नेपाल मार्ग किनारे का अतिक्रमण

Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन कराने को बृहस्पतिवार को यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त सर्वे किया। मीना बाजार से एनएचपीसी गेट तक सड़क किनारे के अतिक्रमणकारियों को जल्द भूमि खाली करने को कहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन


बता दें कि मीना बाजार से एनएचपीसी गेट तक भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग किनारे अतिक्रमण कर दुकानें खोली गई हैं। पूर्व में भी दो बार यहां यूपी सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाया। अब हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए विभाग सख्त कदम उठाने को विवश है।
यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बनबसा में यूपी सिंचाई के अधिकार वाली भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर हरसंभव कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को पहले ही भूमि खाली करने को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इधर, सड़क किनारे के अतिक्रमण को अविलंब हटाने को कार्रवाई तेज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल मिलते ही अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें