टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर मेले के दौरान ठूलीगाड़ क्षेत्र में खतरा बने हाथी को वन कर्मियों ने हांका लगा कर करीब ढाई किमी अंदर जंगल में खदेड़ा। हाथी की मूवमेंट पर बूम वन रेंज के कर्मी रात-दिन नजर रख रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से पूर्णागिरि मार्ग पर शारदा वन रेंज और बूम वन रेंज के क्षेत्र में हाथी आ रहा है। हाथी अब तक दो बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर चुका है। बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि हाथी को हांका लगाकर ठूलीगाड़ से हटा कर रेंज के जंगल में खदेड़ दिया गया है। वनकर्मी अलर्ट हैं और उस पर नजर रखी जा रही है। संवाद