चंपावत। चार दिन बाद चंपावत की धरती एक बार फिर डोली। शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ लोग आनन फानन घरों से बाहर निकल आए। तीन अक्तूबर को चंपावत में भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 बताई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप से कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद
.................
खनन निकासी के लिए लगाए तौल कांटे
टनकपुर (चंपावत)। वर्ष 2023-24 में खनन निकासी के लिए शनिवार को वन विकास निगम के एमडी ने एसपी सुबुद्धि ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम स्थित कालाझाला तौल कांटे का फीता काट शुभारंभ किया। उन्होंने शारदा नदी के खनन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। एमडी ने तौल कांटों की जांच कर कंप्यूटर आदि उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएलएम महावीर सिंह तोमर ने बताया कि खनन कारोबारियों के वाहनों के निगम में पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। बताया गया कि वन विभाग के सीमांकन और खनन मात्रा निर्धारित होने के बाद ही खनन निकासी शुरू हो पाएगी। इस मौके निगम कुमाऊं के क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेश चंद्र आर्य, गौला के डीएलएम गिरीश चंद्र बिष्ट, बागेश्वर की डीएलएम उषा पुरी, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पीसी जोशी, मां शारदा खनन यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर, दीपक सुयाल आदि थे। संवाद