फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह का वेतन नहीं मिलने पर ड्राइवर ने दे दी जान...

विज्ञापन
पाटी के नवीन चंद्र गहतोड़ी। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मैने दो माह तक गुरुग्राम में दो अलग-अलग टूर एंड ट्रेवल्स में ड्राइविंग की, वेतन के लिए कई बार कहा। पर मालिक आज-कल कर टालते जा रहे हैं, अब मैं तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। गुरुग्राम में 12 मार्च को खुदकुशी करने से पूर्व पाटी निवासी नवीन चंद्र के सुसाइड नोट का ये सार है। नवीन की मौत से परिजन सदमे में हैं। शव के पाटी पहुंचने पर शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पाटी निवासी नवीन चंद्र गहतोड़ी (44) पुत्र मथुरा दत्त ने गुरुग्राम के सरहौल में 12 मार्च को खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट के मुताबिक नवीन ने 30 दिसंबर से 28 फरवरी तक दो अलग-अलग टूर एंड ट्रेवल्स में ड्राइविंग की। मगर दोनों ट्रेवल्स ने उसका वेतन नहीं दिया। कई बार वह दोनों वाहन मालिकों से वेतन के लिए गिड़गिड़ाया। परिजनों के मुताबिक गुरुग्राम की पुलिस को मिले एक पेज के सुसाइड नोट में नवीन ने इन सब बातों को लिखा है। बाद में 12 मार्च को उसने सेक्टर 18 में एक पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद 14 मार्च को नवीन का शव पाटी पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने दो माह के वेतन के भुगतान के साथ खुदकुशी के लिए जिम्मेदार गुरुग्राम के बस मालिकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें